महिला लोन स्कीम 2024 : यदि आप महिला हैं और आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं और आपके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा उपलब्ध नहीं है तो आप बैंक से मदद ले सकती हैं |
इसके लिए आपको सबसे पहले पता होना चाहिए कि महिलाओं बिजनेस लोन स्कीम के लिए क्या करना पड़ेगा? इसकी पूरी जानकारी आपको अच्छे से पता होना चाहिए |
जिससे कि आपको लोन लेने में कोई परेशानी ना आए |
आज के समय में ऐसे बहुत से योजना है जिसके तहत आप बैंक से महिला बिजनेस लोन ले सकते हैं |
तो आइए सबसे पहले जाने की 8 सबसे अच्छे लोन स्कीम जो महिलाओं के लिए कम ब्याज वाला बिज़नेस लोन की विकल्प सूची |
ध्यान दें:- नीचे दिए गए सभी लोन के बारे में और अधिक जानकारी लेने के लिए आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं |
8 सबसे अच्छे महिला लोन स्कीम 2024
2024 में 8 सबसे अच्छी योजना जो महिलाओं के लिए कम ब्याज वाला बिजनेस लोन स्कीम का विकल्प हो सकता है | जिससे खुद का बिजनेस शुरू करने में सहायता मिलेगी |
1. मुद्रा लोन स्कीम – महिलाओं के लिए लोन योजना
माइक्रो यूनिट्स डिवेलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) मुद्रा लोन अप्रैल 2015 को शुरुआत की गई थी | इस योजना के माध्यम से SME, MSME को लोन दिया जाता है |
यह मुद्रा योजना तीन भागों में विभाजित किया गया है :-
- शिशु :- इसमें शुरू से 50000 तक लोन दिया जाता है |
- किशोर :- इसमें 5,000 से 5 लाख तक लोन दिया जाता है |
- तरुण :- इसमें5,00,000 से 10 लाख तक लोन दिया जाता है |
इस योजना के अंतर्गत सबसे खास बात यह है कि 10 लाख तक लोन लेते हैं तो आपको कोई सिक्योरिटी नहीं देनी पड़ती है |
आइए आप जाने की वे कौन से बैंक है जो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन उपलब्ध कराते हैं |
मुद्रा लोन देने वाली बैंकों की लिस्ट 2024
- कॉर्पोरेशन बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- देना बैंक
- इंडियन बैंक
- कर्नाटक बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इंडियन बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- फेडरल बैंक
- एक्सिस बैंक
- कोटक महिन्द्रा बैंक
- केनरा बैंक
- यूको बैंक
- एचडीएफसी बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
मुद्रा लोन लेने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पैन कार्ड।
- बिजनेस प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक।
- आवेदक की आयु प्रमाण पत्र।
- अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट।
मुद्रा लोन के लाभ
- इसमें महिलाओं को सिक्योरिटी जमा करने की कोई जरूरत नहीं है |
- इसमें महिला उद्यमियों के लिए ब्याज दरों में छूट दी जाती है |
- इसमें स्मॉल या माइक्रो फर्म मुद्रा लोन प्राप्त कर सकते हैं |
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोग विशेष ब्याज दरों पर मुद्रा लोन प्राप्त कर सक हैं।
यह भी पढ़ें:-
2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट कल्याणी लोन योजना – महिलाओं के लिए लोन योजना
इस योजना के तहत महिलाओं को कम इंटरेस्ट रेट पर लोन दिया जाता है | इसका उद्देश्य है कि महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा गरीब महिलाओं को भी डीएचएस सुविधा दी जाती है | इसका मतलब है कि वे खुद का व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए Loan आवेदन कर सकती हैं |
इस योजना के अंतर्गत आप अधिकतम एक करोड़ का लोन ले सकते हैं |
सेंट कल्याणी योजना ऋण राशि (INR) ब्याज दर (%) रु. 10 लाख 9.70% + 0.25% = 9.95% रु. 10 लाख-100 लाख 9.70% + 0.50% = 10.20.
सेंट कल्याणी योजना के फायदे
इस योजना के द्वारा महिलाओं को Manufacturing और Service Industries में माइक्रो और स्मॉल स्केल बिजनेस के लिए उपलब्ध कराया जाता है | जिससे कि महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय खोल सके |
इसके अंतर्गत ब्यूटी पार्लर, गवर्नमेंट मेकिंग, ट्रांसपोर्ट बिजनेस ,आदि शामिल हो सकता है |
3. देना शक्ति लोन योजना– महिलाओं के लिए बिजनेस लोन
केंद्र सरकार द्वारा एक नया स्कीम खुला है, यह है देना शक्ति योजना | इस योजना का उद्देश्य है कि हर एक महिला अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आत्मनिर्भर बने | इसी के तहत यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है |
देना शक्ति योजना में 50,000 से 20 लाख तक लोन प्रदान की जाती है | लेकिन महिला लाभार्थी की अधिकतम लोन की सीमा उस क्षेत्र के अनुसार दी जाएगी |
देना शक्ति लोन योजना के लाभ
- इस योजना के अनुसार महिला उद्यमियों को अधिकतम 25% की छूट दी जाती है |
- इस योजना में लोन भरने के लिए अधिकतम 10 साल का समय दिया जाता है |
- इस योजना का ब्याज दर 0.25 है |
4. स्त्री शक्ति लोन योजना – महिलाओं के लिए व्यापार ऋण
स्त्री शक्ति लोन योजना में केंद्र सरकार और भारतीय स्टेट बैंक का बहुत बड़ा योगदान है इस योजना के तहत देशभर के सभी महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं |
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे देश में स्त्री, व्यवसाय शुरू करने के लिए आत्मनिर्भर बने और हमारे देश में महिला उद्यमियों की संख्या बढ़े |
यह योजना सिर्फ महिला लाभार्थी के लिए है |
इस योजना के तहत महिला लोन आवेदन करने के लिए महिला का 50% व्यवसाय में रिश्तेदारी होना चाहिए |
स्त्री शक्ति योजना में महिलाओं को अधिकतम 25 लाख तक लोन प्रदान की जाती है |
स्त्री शक्ति लोन योजना के लाभ
- 5 लाख तक लोन लेने के लिए महिला को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी नहीं देनी पड़ती है |
- जो महिला 2 लाख से ज्यादा लोन ले रही है उनके लिए 0.5% की छूट दी जाती है |
- स्त्री शक्ति पैकेज योजना में केवल 5% या इससे भी कम ब्याज दर पर लोन लिया जा सकता है |
5. स्टैंड-अप इंडिया लोन योजना – महिलाओं के लिए व्यापार ऋण
5 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टैंड अप इंडिया लोन योजना बनाई थी | जिसका मुख्य उद्देश्य था की अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग तथा महिला कारोबारी को लोन प्रदान की जाएगी |
विशेष रुप से यह लोन 10 लाख से 1करोड़ तक मुहैया कराई जाएगी |
जो महिला अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया है और उसके पास पैसा सक्षम नहीं है तो वह महिला इस लोन को आवेदन कर सकती हैं |
इस योजना के तहत से महिला को 7 साल और अधिकतम मोरटोरियम पीरियड 18 महीना दिया जाता है |
नोट :- इस योजना में 51% हिस्सेदारी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा महिला को होना चाहिए |
स्टैंड–अप इंडिया लोन योजना लाभ
- विशेष रुप से है इस योजना में उन लोगों को सबसे लाभ मिलता है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग तथा महिला कारोबारी आते हैं और वह अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं |
- इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा कहा गया है कि पिछड़े वर्ग तथा महिला को आर्थिक रूप से विशेष प्रकार की सहायता मुहैया कराई जाएगी |
- इस योजना के माध्यम से भारती को ट्रेनिंग और रुपे कार्ड भी दिया जाएगा |
6. ओरिएंटल महिला विकास योजना – महिला लोन स्कीम
ओरिएंटल महिला विकास योजना में वे महिला लाभ उठा सकती हैं जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन चाहती है और उस व्यवसाय में उनका 51% हिस्सेदारी है |
इस योजना में खास बात यह है कि 10 लाख से 25 लाख तक लोन आवेदन करने के लिए कोई सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं है |
ओरिएंटल महिला विकास योजना के तहत लोन को चुकाने के लिए आपको 7 साल की अवधि मिलती है और इसमें ब्याज दर में 2% की छूट भी मिलती है |
7. महिला उद्यम निधि योजना– महिलाओं के लिए बिजनेस लोन
महिला कारोबारियों के लिए सीडीबी द्वारा शुरू की गई योजना का नाम महिला उद्यम निधि योजना है |
स्मार्ट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक के तहत महिला कारोबारियों को 10 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है जिससे कि वह आत्मनिर्भर बने |
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि अपने देश में महिला कारोबारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो |
इस योजना में बिजनेस लोन का उपयोग मध्य और छोटे व्यवसाय ( MSME ) है इसका उपयोग प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग इत्यादि के कार्यों के लिए किया जा सकता है |
इस योजना के अनुसार दिए जाने वाले अधिकतम लोन के भुगतान 5 वर्ष से 10 वर्ष तक है |
मैं आपको बता दूं कि इस योजना में मिलने वाले ब्याज दर सभी सरकारी बैंकों के अलग अलग हो सकते हैं |
महिला उद्यम निधि योजना के लाभ
- महिला एवं निधि योजना के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं उद्यमी महिला कारोबारी को विशेष रूप से छूट दी जाती है |
- इस योजना में लोन भुगतान करने के लिए 5 साल मोरटोरियम पीरियड भी दी जाती है |
8. भारतीय महिला बैंक व्यवसायिक ऋण – महिला लोन स्कीम
भारतीय महिला बैंक वर्ष 2013 को स्थापित किया गया जो कि एक विशेष बैंकिंग कंपनी है | लेकिन 2017 में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में, यह बैंक मर्ज हो गया |
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे देश में महिला कारोबारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो |
भारतीय महिला बैंक की योजना के तहत इसमें आपको 20 करोड़ तक का लोन मुहैया कराया जाता है |
इस योजना के तहत 0.25% की छूट दी जाती है |
इस लोन को भुगतान करने के लिए अधिकतम अवधि 7 वर्ष तक है |
इसमें आपको लोन पर ब्याज दर 10.50 % से 30.65 % प्रतिवर्ष है |
महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के लिये पात्रता- Eligibility
महिलाओं के लिए बिजनेस लोन लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना चाहिए | पात्रता लगभग सभी योजनाओं के तहत एक ही होते हैं |
तो इसीलिए मैंने हर एक योजना की पात्रता नहीं बताई है यदि आपको सभी योजना की पात्रता चाहिए तो आप उसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं |
- महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- महिला उद्यमी का खुद का व्यवसाय शुरू करना हो |
- जो भी महिला बिजनेस लोन लेना चाहती है और भारत के नागरिक होनी चाहिए।
- सभी डाक्यूमेंट्स पूरे होने चाहिए।
- अच्छे वित्तीय और भुगतान इतिहास होना चाहिए |
- लोन लेने वाले व्यक्ति की सिविल स्कोर 685 या उससे भी अधिक होना चाहिए
महिलाओं के लिए लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज- Doucoments
चलिए अब हम जान लेते हैं की इन योजना के तहत बैंक से बिजनेस लोन लेने के लिए कौन से दस्तावेज हैं; जो आपके पास होना आवश्यक है | आपके आसानी के लिए मैंने दस्तावेजों को चार भागों में बांट दिया है :-
1. पहचान प्रमाण
- मतदाता पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- केवाईसी दस्तावेज
- वोटर आईडी
- ईमेल आईडी,
- मोबाइल नंबर
2. पता प्रमाण
- टेलीफ़ोन बिल
- संपत्ति कररसीद
- बिजली का बिल
- मतदाता पहचान पत्र
3. आय प्रमाण
- तुलन पत्र
- नफा और नुक्सान खाता
- अन्य वित्तीय दस्तावेज
4. बिजनेस प्रूफ
- व्यावसायिक उद्यम की रूपरेखा
- रुचि के पत्र, समझ, निरंतरता और दृष्टिबंधक
FAQs
क्या एक हाउस वाइफ को बिजनेस लोन मिल सकता है?
हाउस वाइफ भी Business loan के लिए आवेदन कर सकती हैं और आज Business बनने के लिए धन का लाभ उठा सकती हैं।
क्या स्टार्टअप्स को बिजनेस लोन मिल सकता है?
भारत में, बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय निगम दोनों stratup business loan प्रदान करते हैं, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, प्रत्येक Bank की अपनी ब्याज दरें,योजनाएँ और नियम और शर्तें है।
क्या बेरोजगार होने पर व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन मिल सकता है?
हां। आपको बेरोजगार उधारकर्ताओं के लिए business loan के लिए कोई व्यवसाय दस्तावेज़ प्रदान करने की आवश्यकता नहीं है; आप अपनी व्यक्तिगत आय और व्यय के आधार पर लोन ले सकते हैं।
नए व्यवसाय के लिए मुझे कितना लोन मिल सकता है?
नए व्यवसाय के लिए आपको अधिकतम लोन राशि और अन्य कारकों जैसे कि कंपनी के वार्षिक कारोबार, आपके क्रेडिट इतिहास आदि पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए, मुद्रालोन के तहत, रुपये तक। स्टार्टअप बिजनेस लोन के तहत 10 लाख का लाभ उठाया जा सकता है।
Conclusion
तो आपने जाना कि वह कौन सी योजनाएं हैं जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से छूट देती हैं | यदि इन योजनाओं में से आपको कोई योजना से बिजनेस लोन लेना है तो नीचे Comment Box में जरूर बताएं |
यदि आपको इन सभी योजनाओं में से एक के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके लिए उस योजना पर लेख तैयार करेंगे |
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत ही धन्यवाद !